बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़, 22 अगस्त

पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) के कामकाज को सुचारू बनाने और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ पंजाब के बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां पी.एस.पी.सी.एल के तकनीकी ऑडिट और निरीक्षण विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक का उद्देश्य विंग की रिपोर्टों की समीक्षा करना और इसकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना था। इस दौरान, बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विभाग द्वारा किए गए निरीक्षणों के आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा की और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बिजली मंत्री ने सख्त गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को निजी विक्रेताओं से डिलीवरी स्वीकार करने से पहले ट्रांसफार्मरों और अन्य सामग्रियों की जांच के दौरान पूरी सतर्कता इस्तेमाल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के मानकों पर किसी भी प्रकार की ढिलाई या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टों की समीक्षा करने के अलावा, बिजली मंत्री ने क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों को समझने के लिए अधिकारियों के साथ खुली और जानकारीपूर्ण बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बातचीत उन्हें संचालन की जटिलताओं को समझने और सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान करने में और अधिक सक्षम बनाएगी।

बैठक के दौरान, मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने अधिकारियों को पी.एस.पी.सी.एल के हितों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कॉरपोरेशन के सर्वोत्तम हितों में काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

बैठक में मुख्य अभियंता, तकनीकी ऑडिट और निरीक्षण विंग, इंज. इंदरजीत सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर इंज. अरुण गुप्ता और विंग के अतिरिक्त निगरान इंजीनियर और वरिष्ठ कार्यकारी इंजीनियर शामिल हुए।
——-

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img