महाराष्ट्र के स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के बाद बदलापुर में उग्र प्रदर्शन, पटरी पर उतरे लोग, रोक दीं ट्रेनें

महाराष्ट्र के स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के बाद बदलापुर में उग्र प्रदर्शन, पटरी पर उतरे लोग, रोक दीं ट्रेनें

मुंबई से सटे ठाणे में दो नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है. जानकारी होने पर इन छात्राओं के परिजनों समेत अन्य सैकड़ों लोगों ने स्कूल का गेट बंद कर हंगामा किया. इसके बाद परिजन रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जहां पहले तो रेल की पटरी पर बैठकर प्रदर्शन किया, फिर जमकर तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया. इसके चलते तीन घंटे तक इस रूट पर लोकल ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ. हालांकि पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों से शांत रहने की अपील की है.

उधर, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके बाद वरिष्ठ आईपीएस आरती सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसी के साथ पुलिस कमिश्नर ने भी थाने को तुरंत एक प्रस्ताव बनाकर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए सबमिट करने के निर्देश दिए हैं. मामला ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक स्कूल का है. पुलिस के मुताबिक मामला सामने आने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img