डॉक्टरों की सुरक्षा के मद्देनजर लोकनायक अस्पताल सतर्क

नई दिल्ली, 13 अगस्त : लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, फोर्डा संस्था और एलएनएच के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने नोटिस के जरिये अस्पताल प्रशासन को हड़ताल करने की जानकारी दी है। उन्होंने ओपीडी सेवाओं में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं जिससे उन्हें आसानी से उपचार मिल सके।

डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर की जघन्य हत्या की वारदात सामने आने के बाद लोकनायक अस्पताल प्रशासन अपने डॉक्टरों और सभी स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। कल रात 11 से 12 बजे के बीच मैंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img