तीज महोत्सव की धूम, नोकझोंक और कव्वाली रहे आकर्षण का केंद्र

अमर सैनी

नोएडा। भारत विकास परिषद की स्वर्णिम शाखा ने रविवार को सेक्टर-12 स्थित शिशु मंदिर में तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसमें शाखा के सभी परिवारों ने भाग लिया।
तीज महोत्सव में शाखा परिवार की सभी माताओं और बच्चों ने बहुत ही मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पति-पत्नी के बीच नोकझोंक पर प्रस्तुत की गई कव्वाली आकर्षण का केंद्र रही।
शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश बाबू गुप्ता (राष्ट्रीय वित्त मंत्री) और सुमन गुप्ता उपस्थित रहे। प्रांतीय टीम से विशिष्ट अतिथि के रूप में एनके शर्मा, कवित बंसल, राजीव अजमानी और अंकुर अग्रवाल अपनी पत्नियों के साथ उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. सुष्मिता और दीपसी ने बहुत ही शानदार ढंग से किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल, महिला संयोजिका स्मृति गुप्ता, नैवेद्य शर्मा, महेंद्र शाह, मुकुल बाजपेयी, डॉ. एमके अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राम चंद्र बजाज, पीके अग्रवाल, बलराज गोयल, जेएल गुप्ता, डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. आलोक गोयल, दिनेश मित्तल, प्रकाश इनानी, बीडी गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, अंशू अग्रवाल,कल्पना अग्रवाल, सुमित्रा शाह, सपना बंसल, सिंधु बाजपेई, मेधावी मौजूद रहीं एनु अग्रवाल, सुजाता शर्मा, शालू गोयल, मीरा बजाज आदि शहर के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img