Delhi Crime: दिल्ली में प्रीत विहार पुलिस ने एक स्नैचर को किया गिरफ्तार, 18 स्मार्टफोन बरामद

दिल्ली में प्रीत विहार पुलिस ने एक स्नैचर को किया गिरफ्तार, 18 स्मार्टफोन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी जिले के थाना प्रीत विहार पुलिस के द्वारा एक स्नैचर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 स्मार्टफोन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिबाबाद निवासी कमल के रूप में हुई है।थाना प्रीत विहार पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कमल नामक एक आरोपी पुलिस थाने और उसके आस-पास के क्षेत्रों से मोबाइल फोन स्नैच करने और चोरी करने के लिए जाना जाता है, रात में हर्बल पार्क, ए ब्लॉक मार्केट, प्रीत विहार में मोबाइल फोन बेचने के लिए आएगा। थाना प्रीत विहार एसएचओ मुकेश कुमार के देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई दिनेश त्यागी, शेर सिंह,हेड कांस्टेबल विशाल, परमवीर, विश्वनाथ और कांस्टेबल रोहित शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हर्बल पार्क, ए ब्लॉक मार्केट, प्रीत विहार के पास छापा मारा गया, जहाँ आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक वीवो एसआई मोबाइल बरामद हुआ, जो थाना प्रीत विहार से चोरी की गई थी।

आरोपी कमल के बैग के तलाशी लेने पर कब्जे से रेडमी, ओप्पो, सैमसंग, टेक्नो स्पार्क, वीवो, रियलमी, नथिंग और इनफिनिक्स सहित विभिन्न ब्रांडों के 17 अन्य स्मार्टफोन बरामद किया गया, पूछताछ करने पर आरोपी कमल ने स्वीकार किया कि उसने थाना प्रीतविहार और उसके आस-पास के क्षेत्रों से मोबाइल फोन को छीना और चोरी किया था। थाना प्रीतविहार स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img