TOP Story Exclusive: दिल्ली के चावड़ी बाजार की समस्याओं को लेकर पेपर एसोसिएशन के प्रधान रमेश गर्ग से खास बातचीत

दिल्ली के चावड़ी बाजार की समस्याओं को लेकर पेपर एसोसिएशन के प्रधान रमेश गर्ग से खास बातचीत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

चावड़ी बाजार उत्तरी पूर्वी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक माना जाता है, लेकिन बाजार में सुविधाएं कम, समस्याएं ज्यादा हैं। बाजार में शौचालय, पार्किग व गंदगी की समस्या सबसे ज्यादा है, लेकिन इस ओर न तो सरकार और न ही निगम का ध्यान है। बाजार में पार्किग की कोई सुविधा नहीं है। ग्राहक हों या दुकानदार सभी को अपने वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़े करने पड़ते हैं। वही चावड़ी बाजार पेपर एसोसिएशन के प्रधान रमेश गर्ग ने बताया कि समस्याएं बहुत है।अगर मैं चावड़ी बाजार की बताओ तो पार्किंग की समस्याएं है बारिश के समय में जाम लग जाता है और काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।लेकिन एक बड़ी समस्या यह है कि यहां चावड़ी बाजार में एक भी महिलाओं टॉयलेट नहीं है। महिलाएं भी अब बाजारों में खरीदारी करने आ रही है जैसे शादी की कार्ड हो या स्टेशनरी का सामान काफी आती है। लेकिन महिलाओं टॉयलेट एक भी नहीं है। हमने सरकार से और एमडी से भी कहा था कि हमें जगह मुहैया कराया दिया जाए हम कहीं भी अपना पेपर एसोसिएशन की तरफ से महिला टॉयलेट बना और उसकी व्यवस्था हम बना देंगे। इस तरीके की भी डिमांड की थी वह महिला टॉयलेट नहीं है। जहां दूसरी तरफ बात करें पुरुष टॉयलेट है लेकिन उसकी भी दयनीय स्थिति है। जिसके कारण बदबू आती है और मखिया भी भिन्न बनती है।

वही ट्रैफिक की बात किया जाए तो काफी समस्याएं हैं इसको लेकर ट्रैफिक के अधिकारी से मुलाकात की थी। ट्रैफिक की व्यवस्था की जाए दुकानदार और खरीदारों के लिए कोई समस्याएं ना हो लेकिन के बावजूद भी यहां हमेशा जाम लगा रहता है। अगर बारिश हो जाए तो कहीं घंटे तक की जाम लग जाती है। नाला ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा जब सड़क पर पानी न जमा होता हो। सड़क पर जलभराव के कारण दुकानदारों व ग्राहकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं। इस समस्या से जनप्रतिनिधि ठीक से वाकिफ हैं, लेकिन उसके बावजूद दुकानदारों को इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है। सड़क पर चलना लोगों का मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग की तरफ से यह कहना चाहता हूं कि व्यापारी सर्विस टैक्स और इनकम टैक्स देता है। सभी प्रकार की देता है। जब व्यापारी रिटायर होता है तो उनकी स्थिति दयनीय बन जाती है।मैं सरकार से बस यह मांग करते हैं। जो व्यापारी इनकम टैक्स मै से कुछ भी परसेंट बनता है या 20% से लेकर 25% तक पेंशन के रूप में दिया जाए जिसके चलते की जीवन आसान हो जाए।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img