Delhi Fire: न्यू सीलमपुर कपड़ा मार्केट की 2 दुकानों में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

न्यू सीलमपुर कपड़ा मार्केट की 2 दुकानों में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर कपड़ा मार्केट की दुकान में अचानक आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद दो दुकानें जलकर खाक हो गई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर सीलमपुर कपड़ा मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही आठ फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया. जिसने तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर बनी दो दुकानों में लगी थी. आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल अधिकारी का कहना है कि आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ हो पाएगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img