दिल्ली की कश्मीरी गेट मार्केट के प्रधान विनय नारंग से टॉप स्टोरी के संवाददाता की खास बातचीत

दिल्ली की कश्मीरी गेट मार्केट के प्रधान विनय नारंग से टॉप स्टोरी के संवाददाता की खास बातचीत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

मार्केट में बढ़ती समस्याओं को लेकर व्यापारी हो रहे त्रस्त,सरकार टैक्स वसूलने में मस्त। दिल्ली की कश्मीरी गेट मार्केट के प्रधान विनय नारंग से टॉप स्टोरी के संवाददाता से खास बातचीत। विनय नारंग ने कहा कि मैं टॉप स्टोरी के चैनल और पेपर का दिल से धन्यवाद करता हूं कि आपने हमारी समस्याओं को सुना और उसे सरकार तक पहुंचने में हम व्यापारियों की मदद की। विनय नारंग ने कहा की सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगती उन्होंने कहा कि हम तो सरकार के वोटर हैं हमारा वोट जहां पर है वहीं पर हमारी समस्याएं सुनी जाती हैं अन्यथा अगर हमारा व्यापार किसी मार्केट में है तो उसकी कोई समस्या नहीं सुनी जाती हमारी समस्या इतनी बड़ी है कि हम सरकार से विनती करते थक गए हमने बताया कि मार्केट में कई तरह की समस्या है लेकिन फिर चाहे सेंट्रल गवर्नमेंट हो या दिल्ली सरकार हो किसी को भी हम व्यापारियों की सुध नहीं है।

विनय नारंग ने कहा हाल ही में राजेंद्र नगर में जो छात्र-छात्राएं का निधन हुआ है वह काफी निंदनीय है क्योंकि वह भी किसी की संतान है पढ़ने आए हैं लेकिन सरकार को छात्र-छात्राओं की भी कोई परेशानी नजर नहीं आती। विनय नारंग ने कहा आज से कुछ समय पहले विवेक विहार में भी राजेंद्र नगर जैसा हादसा हुआ था जिस मैं खुद ने पांच बच्चों की जान बचाई थी तब भी सरकार से हमें किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिली थी मुझे आज भी दुख होता है कि मैं वहां थोड़ा और पहले पहुंच जाता तो मैं और बच्चों की जान भी बचा सकता था मैं विनय नारंग सरकार से यही विनती करता हूं कि हम व्यापारियों की भी समस्याएं सुनी जाए क्योंकि व्यापारी भारी भरकम टेक्स भरता है लेकिन फिर भी व्यापारी जीत चिल्लाता रह जाता है अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए चुनाव आते हैं तब हमें लगता है कि यह चुनाव नहीं एक षड्यंत्र है हमें इस षड्यंत्र में फसाया जाता है और इस षड्यंत्र में पिसता मिडिल क्लास आदमी है क्योंकि व्यापारी तो इनका वोटर है ही नहीं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img