विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा नेताओं की दिल्ली में बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा नेताओं की दिल्ली में बैठक

भाजपा नेताओं को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दृढ़ विश्वास, सीटों को बड़े मार्जिन से जीतने पर चर्चा

चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सैनी, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, सुरेन्द्र नागर, सुभाष बराला, संजय भाटिया, सुरेन्द्र पूनिया, कृष्ण बेदी आदि नेता मौजूद

रिपोर्ट :कमल रमोला

चंडीगढ़, 26, जुलाई। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं की एक हाई लेवल मीटिंग हुई। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया एवं महामंत्री कृष्ण बेदी आदि ने मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हुई इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यहां बैठक में मौजूद सभी नेताओं के चेहरों पर हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने और तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दृढ़ विश्वास दिखाई दिया। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने चुनाव की तैयारियों से संबंधित हर प्रकार के विषयों पर उपस्थित नेताओं से डिटेल्स में चर्चा की। हरियाणा में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता का भाजपा में बढ़े विश्वास पर भी सभी ने प्रसन्नता जाहिर की तथा हरियाणा में भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव को भी सराहा गया। विश्वास जताया गया कि जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है। अरविंद के अनुसार भाजपा के हर नेता और कार्यकर्ता तीसरी बार जीत को लेकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सभी जीत को लेकर विश्वास से भरे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी नेताओं में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होती रहती है। इस बैठक में भी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं ने आपस में चर्चा की है।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img