नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक, 16 करोड़ की ठगी, 5 दिन में 84 बार हुआ ट्रांजेक्शन

नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक, 16 करोड़ की ठगी, 5 दिन में 84 बार हुआ ट्रांजेक्शन

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में नैनीताल बैंक के सर्वर को हैक कर ठगों ने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब बैलेंस शीट का मिलान करते समय बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। आईटी मैनेजर ने तुरंत साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। जांच में पाया गया कि ठगों ने बैंक के RTGS चैनल को हैक कर लिया था। यह ठगी एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे 84 बार की गई और वह भी सिर्फ पांच दिनों में। हैरानी की बात यह है कि बैंक कर्मचारियों को इस बड़े घोटाले की भनक तक नहीं लगी। अब बैंक प्रशासन ठगी के खातों को सीज करने की तैयारी में है। साइबर क्राइम नोएडा के एसीपी विवेक रंजन राय ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img