कांवड़ रूट पर शराब की दुकानें खुलेंगी

अमर सैनी

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर जो भी शराब की दुकान पड़ेगी उसे बंद नहीं किया जाएगा। उसे केवल काले कपड़े का पर्दा लगाकर ढक दिया जाएगा। दुकान पर शराब की बिक्री जारी रहेगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश जारी किए हैं। इस अजब-गजब फरमान पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने नोएडा के फेस-2 में शराब की दुकानों के लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों को बंद नहीं किया जाएगा। दुकानों पर काला पर्दा लगाया जाएगा। वहीं ओवर रेटिंग को रोकने के लिए भी निर्देश देकर कहा है कि सभी दुकानों पर शराब की 100 फीसदी बिक्री ई-पॉश मशीनों से होगी। बीयर की दुकानों पर एक रजिस्टर रखा जाएगा। उसमें बीयर की बिक्री का हिसाब लिखा जाएगा।

हर शराब की दुकान पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
उन्होंने चेतावनी दी है कि दुकानों की गोपनीय जांच होगी। अगर ओवर रेट मिला तो फिर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। लाइसेंस धारकों को भी इसकी जांच करानी होगी। सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है। अगर किसी दुकान पर कैमरे नहीं लगे हैं तो 24 घंटे के अंदर कैमरा लगवाना होगा। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सेल्समैन को उपभोताओं के साथ व्यवहार करना होगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img