सिक्योरिटी गार्डों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा दर्जन सिक्योरिटी गार्ड एक युवक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है।
थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 में फ्यूटेक गेटवे सोसायटी है। बताया जा रहा है कि सोसायटी के एक फ्लैट में रविवार रात दो युवक अपने दोस्त के घर आए थे। पार्टी करने के बाद दोनों युवक सोसायटी से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी सोसायटी के लोगों और मेंटेनेंस करने वालों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद सोसायटी के आधा दर्जन गार्डों ने एक युवक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया। इस संबंध पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img