13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अमर सैनी

नोएडा। न्यायालय गौतमबुद्धनगर व तहसील न्यायालयों में दिनांक 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एमवी एक्ट के ई-चालान व समझौते के आधार पर निपटाए जाने योग्य मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए किया जाएगा। जिसमे विशेषतः आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व पानी से सम्बन्धित मामले, धारा 138 एनआई0एक्ट के वाद, सेवा सम्बन्धित मामले एवं प्री लिटिगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौतों के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद जिनमे पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन संधि के लिए इच्छुक हो, त्वरित निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा। सभी नागरिकों से अपील है कि वो उक्त सभी मामलों से संबंधित किसी भी वाद के त्वरित निस्तारण के लिए लोक अदालत में अवश्य पहुंचे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img