Vicek Vihar इलाके में दिनदहाड़े डकैती के मामले को स्पेशल स्टाफ ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया,2 गिरफ्तार

Vicek Vihar इलाके में दिनदहाड़े डकैती के मामले को स्पेशल स्टाफ ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया,2 गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज डकैती के मामले को स्पेशल स्टाफ ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है. पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों की पहचान प्रथम कुमार और रूपेंद्र उर्फ रूपक के रूप में की गई है जोकि शाहदरा के छोटे बाजार इलाके के रहने वाले हैं. दोनों ने पेंटर बनकर दिव्यांग बेटी के साथ रह रही एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में डकैती डाली थी.

शाहदरा जिला डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक विवेक विहार के मुकेश नगर इलाके में 62 साल की मंजू शर्मा अपनी अपनी दिव्यांग बेटी के साथ एक बड़े घर में रहती हैं. गत 3 जुलाई को उनके घर में डकैती डालने का मामला सामने आया था.पुलिस टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उनका पूरा रूट मैप तैयार किया गया. पीड़िता की ओर से सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के बाद पुलिस ने उनकी धर पकड़ के लिए पूरी योजना तैयार की और उनको टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से ट्रैक किया गया. टीम ने दोनों आरोपियों प्रथम कुमार और रूपेंद्र उर्फ रूपक को मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर धरदबोच लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img