पति के साथ टहल रही महिला से चेन लूटी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 स्थित गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ टहल रही महिला की चेन लूट ली और भाग गए। महिला के पति ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट में नलिनी कान्त मोहंती परिवार के साथ रहते हैं। नलिनी कान्त ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिए निकले थे। पति-पत्नी अपार्टमेंट की सर्विस रोड पर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरे उनके पास आए और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। दंपति ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा किया, लेकिन बदमाश आसानी से फरार हो गए। इस मामले में बीटा दो कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img