Arvind Kejriwal: कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

 कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। बीते मंगलवार को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वही आप नेता जस्मीन शाह ने कहा कि जांच एजेंसी सीबीबाई कोर्ट में झूठ बोलते हुए पकड़ी गई। सीबीबाई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जज ने भी यह बात मानी है कि सीबीआई जो कह रही है और उसके पास जो सबूत हैं, उसमें कोई तालमेल नहीं है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहली बार अरविंद केजरीवाल को गवाह के तौर पर 16 अप्रैल 2023 को बुलाया गया था। सीबीआई बार-बार मनीष सिसोदिया की जमानत के मामले में वही कहानी दोहराती रही है, जो आज अरविंद केजरीवाल के मामले में दोहरा रही है। जिस मगुंटा रेड्डी के बयान को सीबीआई केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बना रही है, वही मगुंटा रेड्डी जुलाई 2023 में मनीष सिसोदिया के मामले में अपना बयान दे चुका है। जब ट्रायल कोर्ट केजरीवाल को जमानत दे चुका था, सुप्रीम कोर्ट जमानत देने वाला था तब इन्हें मैगुंटा रेड्डी के बयान की याद क्यों नहीं आई? कल प्रधानमंत्री मोदी आपातकाल का रोना तो रो रहे थे, मैं समझता हूं आज इससे बड़ा आपत्काल कोई नहीं हो सकता।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img