Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सॉफ्टवेयर कंपनी में पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की हुई दम घुटने से हुई मौत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सॉफ्टवेयर कंपनी में पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की हुई दम घुटने से हुई मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के अंदर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में बने पानी के टैंक के अंदर डूबने से मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 जून को ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत पीआरवी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोफोर्ज कंपनी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी टैंक में मोहित, हरिगोविंद और अंकित डूब गए हैं।

इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद तीनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में मौत होने की आशंका जताई है। कहा जा रहा है कि पहले कोई एक कर्मचारी प्लांट में गिरा होगा। इसके बाद बारी-बारी बचाने की कोशिश में तीनों की डूबने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img