Delhi water crisis: जल संकट को लेकर Atishi का अनशन खत्म, देर रात तबीयत बिगड़ी थी, ICU में भर्ती

0
1

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाने के लिए भोगल में अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह पर बैठी जल मंत्री आतिशी की तबीयत आज तड़के बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनशन के चौथे दिन LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी. उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया था.

सोमवार देर रात आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 43 और मंगलवार सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी. वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. 21 जून से अनशन पर बैठी आतिशी घट रहा वजन, चार दिन में 2.2 किलो कम हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here