विश्व धर्म संसद के लिए यजीदी और यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों को भी किया आमंत्रित

अमर सैनी

गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना में विश्व धर्म संसद की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। बताया जा रहा है कि 17 दिसंबर 2024 को विश्व धर्म संसद होगी। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि विश्व धर्म संसद में यजीदी और यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।

यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि यह विश्व धर्म संसद हर गैर मुस्लिम के सम्मान से जीने के अधिकार की आवाज बनेगी। यह दुनिया का पहला ऐसा मंच होगा, जहां इस्लामिक जिहाद का शिकार दुनिया का कोई भी व्यक्ति या समुदाय अपना दर्द दुनिया के सामने रख सकेगा। यति नरसिंहानंद ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि इस्लामिक जिहादी विश्व धर्म संसद को रोकने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि हम हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारी जलती चिताएं पूरी मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ का काम करेंगी और हमारा बलिदान मानवता की रक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा।’

अन्नपूर्णा भारती देंगी आमंत्रण
बैठक में तय हुआ कि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती सभी सनातनी धर्मगुरुओं को विश्व धर्म संसद का आमंत्रण देंगी। इनके अलावा यति सत्यदेवानंद, यति रामस्वरूपानंद, यति रणसिंहानंद, यति निर्भयानंद, कर्मयोगी आचार्य आशीष गोडसे सिख, जैन और बौद्ध धर्मगुरुओं को आमंत्रित करेंगे।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img