नोएडा STF ने मुम्बई से इनामी बदमाश को दबोचा

अमर सैनी

गाजियाबाद । यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश शब्बीर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद से फरार चल रहा था। जिसके चलते आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गाजियाबाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नोएडा एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया, शब्बीर मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले के देहलवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2020 में गाजियाबाद नगर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित था। एसटीएफ को पता चला कि शब्बीर वर्तमान में मुंबई में रहता है। इस सूचना पर एक टीम रवाना की गई और उसे मुंबई के कदींबली थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। शब्बीर के खिलाफ को गाजियाबाद नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में शब्बीर ने बताया कि वर्ष 2002 में वह बिहार से दिल्ली आया और यहां जरी बनाने का काम सीखा। इसी दौरान उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी उमर और बिहार निवासी अफरोज आलम से हुई। दोनों पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। शब्बीर ने उमर, अफरोज, मेहर के साथ मिलकर वर्ष 2019-20 में गाजियाबाद में कई घरों में चोरी की। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में शब्बीर को जेल भेजा था।

दो महीने की पैरोल पर हुआ था रिहा
कोरोना महामारी के चलते कोर्ट ने मार्च 2020 में शब्बीर को सिर्फ दो महीने की पैरोल पर रिहा किया था। इसका फायदा उठाकर वह फरार हो गया था। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने शब्बीर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद 26 मई 2024 को नोएडा एसटीएफ ने मुम्बई से आरोपी शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img