गाजियाबाद में भीषण गर्मी के बीच AC में हुआ विस्फोट, लोगों की थम गई सांसें

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड 2 में बुधवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर तेज धमाके के साथ AC फट गया। घटना के बाद कमरे में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान के आसपास लोगों ने कहा कि आवाज सुनकर उनकी सांसें थम गई थी। जब वह घर से बाहर निकले तो घटना का पता चला।
शक्ति खंड 2 में बुधवार दोपहर तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में धमाके के साथ एसी फट गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मकान में धुआं भर गया था। घटना के बाद बिल्डिंग में रह रहे लोग सड़क पर आ गए। इसके अलावा स्थानीय लोग भी घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। मामले की सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर अंदर जाकर खिड़कियां और दरवाजे खोले। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। कर्मियों ने आग को मकान के अन्य हिस्सों में फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग एसी में विस्फोट के कारण लगी थी। आग से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग को बुझा दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img