भारत

2 ट्रकों में हुई भिड़ंत, सड़क हादसों में 4 लोगों की डेथ और 9 इंजर्ड

2 ट्रकों में हुई भिड़ंत, सड़क हादसों में 4 लोगों की डेथ और 9 इंजर्ड

अमर सैनी

Related Articles

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक अलग-अलग समय पर 4 सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में चार लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। जबकि हादसे 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। वहीं घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आलू से भरा एक ट्रक गाजीपुर मंडी दिल्ली जा रहा था। गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के शांति नगर के पास इस ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिससे चालक ने ट्रक को सड़क पर ही रोक दिया। इसी दौरान लालकुआं की ओर से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। इस हादसे में घायल 8 लोगों को एमएमजी जिला अस्पताल और 2 गंभीर रूप से घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेरठ मेडिकल में इलाज के दौरान गांव धौलड़ी, थाना जानी, जिला मेरठ निवासी फिरोज की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला
बुधवार सुबह 8:15 बजे नेशनल हाईवे-9 से दिल्ली जाने वाली सड़क पर एबीईएस कॉलेज से थोड़ा आगे हुआ। साइकिल सवार युवक एबीईएस कॉलेज से डूंडाहेड़ा की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 37 साल थी। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

ट्रक की टक्कर से मौत
गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली जीटी रोड पर राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। एक युवक डिवाइडर के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान मोहन नगर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
गाजियाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र में चौधरी मोड़ के पास हुआ। यहां सड़क टूटी हुई थी। इस पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। साथ चल रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में 20 वर्षीय इरफान की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button