Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

गेम जोन को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

गुजरात के राजकोट के गेम जोन में हुई घटना मे 27 लोगों की हुई मौत के बाद नोएडा पुलिस और जिला प्रशाशन अलर्ट हो गया
गुजरात के राजकोट के गेम जोन में हुई घटना मे 27 लोगों की हुई मौत के बाद नोएडा पुलिस और जिला प्रशाशन अलर्ट हो गया

अमर सैनी

नोएडा। गुजरात के राजकोट के गेम जोन में हुई घटना मे 27 लोगों की हुई मौत के बाद नोएडा पुलिस और जिला प्रशाशन अलर्ट हो गया है। नोएडा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, जीएसटी और मनोरंजनकर विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इसके तहत नोएडा के सभी मॉल में संचालित गेम जोन की जांच की गई है। गेम जोन प्रबंधन ने भी किसी भी तरह के हादसों से बचने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने अपनी टीम के साथ किड्ज गेमिंग जोन का निरीक्षण किया। साथ ही गेमिंग जोन की फायर सेफ्टी का जायजा लिया।

प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एक टीम बनाई गई है। जिसमें अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, जीएसटी विभाग तथा मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इस टीम द्वारा अभियान चलाकर नोएडा में स्थापित गेमिंग जोन में आज सुरक्षा व्यवस्था व फायर सेफ्टी को चेक किया गया। उन्होंने बताया कि टीम इस बात को सुनिश्चित करेगी कि जनपद में जहां-जहां भी गेमिंग जोन स्थापित हैं वहां पर आग बुझाने के पर्याप्त उपाय हैं कि नहीं। उन्होंने बताया कि राजकोट की घटना के मद्देनजर गेम जोन में आग बुझाने के उपकरण व बंदोबस्त की जांच की जाएगी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कोई भी कमी या लापरवाही मिलती है तो गेमिंग जोन के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उन्हें बंद कराया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *