Faridabad Crime: फरीदाबाद में सेक्टर 37 बाईपास रोड पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में सेक्टर 37 बाईपास रोड पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सेक्टर 37 बाईपास रोड पर चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी ओम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 मार्च को आकाश निवासी मोलड़बंद, दिल्ली ने अपने भाई दीपक की हत्या की शिकायत थाना सराय ख्वाजा में दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 14/15 मार्च की रात को दीपक की एक बस के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देश पर अपराध शाखा डीएलएफ ने जांच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ओम चौहान मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में मोलड़बंद, दिल्ली में किराए पर रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक दीपक और आरोपी नशे के आदी थे। दीपक अक्सर आरोपियों पर पैसों के लिए दबाव डालता था, जिससे परेशान होकर 14/15 मार्च की रात को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बस में उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img