Mathura : महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप, नशीला जूस पिलाकर झांसी में तैनात दरोगा और उसके दोस्त ने की दरिंदगी, VIDEO बनाया

Mathura News :(सौरभ) झांसी के दरोगा रविकांत गोस्वामी और उनके साथी दीक्षांत शर्मा पर मथुरा की एक महिला कॉन्स्टेबल ने गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मथुरा के जमुनापार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, पहली बार फरवरी 2023 में दरोगा रविकांत ने उसे लक्ष्मीनगर स्थित अनिल फॉर्म हाउस में बुलाया। वहां उसे जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो-फोटो बना लिए गए।

दूसरी घटना जून 2023 में मुरादाबाद के होटल मिलन में हुई, जहां रविकांत और उनके दोस्त दीक्षांत शर्मा ने फिर से दुष्कर्म किया।

तीसरी बार 12 जनवरी 2025 को झांसी के चिन्मय हॉस्पिटल में पीड़िता से मारपीट भी की गई।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी बार-बार वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देते रहे, जिससे वह डरी और चुप रही। लेकिन आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने शिकायत दर्ज कराई।

सीओ सदर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपी दरोगा बागपत के रहने वाले हैं, जबकि उनका साथी दीक्षांत शर्मा मुरादाबाद का निवासी है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img