गाजियाबाद में जीजा ने साली का उतारा मौत के घाट

अमर सैनी

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र की जगतपुरी कॉलोनी में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने जीजा के घर पर रह रही थी। परिजनों ने जीजा पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा तल्ला निवासी कृष्णपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी राखी की पहली शादी मुरादनगर के गांव हुसैनपुर निवासी युवक से और दूसरी शादी गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। दोनों ही शादी टूट गई। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी में अपने जीजा विश्वास उर्फ गुड्डु के साथ रह रही थी। राखी गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। शनिवार को परिवार को सूचना दी गई कि राखी की मौत हो गई है।

शरीर पर चोट के मिले निशान
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो राखी का शव जमीन पर पड़ा था। उसका हाथ जला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर राखी की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img