Delhi Loksabha Election 2024: पूर्वी व उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चार हजार पोलिंग स्टेशन बनकर तैयार

Delhi Loksabha Election 2024: पूर्वी व उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चार हजार पोलिंग स्टेशन बनकर तैयार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। यमुनापार चुनाव के लिए तैयार है। पूर्वी व उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चार हजार पोलिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को कर्मचारी पुलिस की सुरक्षा में ईवीएम-वीपीपैट लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। चुनाव में किसी प्रकार से देरी न हो पुरुष कर्मचारी रात को मतदान केंद्रों ही रूकेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से करवाई गई है। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर से लाने के लिए दोनों लाेकसभा क्षेत्र में ईवीएम की व्यवस्था की गई है। पोलिंग केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पूर्वी जिला निर्वाचन अधिकारी आमोल श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में 9500 कर्मचारी मतदान की ड्यूटी में लगाए गए हैं। सुगम तरीके से चुनाव करवाए जाएंगे। पोलिंग स्टेशन पर पीने के पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बुजुर्ग व दिव्यांगों को घर से लाने ले जाने के लिए ई-रिक्शों की व्यवस्था की गई है। बूथ लेवल अधिकारी ने घर-घर ताकर मतदान पर्ची पहुंचा दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img