दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने मतगणना केंद्र का किया दौरा, सुरक्षा उपायों की जानकारी ली

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने मतगणना केंद्र का किया दौरा, सुरक्षा उपायों की जानकारी ली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान है. चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है. दिल्ली पुलिस ने भी अर्धसैनिक बलों के साथ सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है. इसी कड़ी में मतगणना केंद्रों पर किए गए सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा नंद नगरी में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंचे. इस दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की से अलग-अलग मतदान केंद्रों पर किए गए सुरक्षा उपायों की जानकारी ली. उन्होंने डीसीपी से खासतौर से संवेदनशील मतदान केंद्रों पर किए गए सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में भी पूछा.डीसीपी ने बताया कि मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी और नागरिकों की सुरक्षा भी हमारी पहली प्राथमिकता है. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस पूरी तरह से तैयार है. दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बलों को भी लगाया गया है. पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है. संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में खासतौर से नजर रखी जा रही है. बता दें, द‍िल्‍ली की नॉर्थ ईस्‍ट लोकसभा के अंतर्गत कुल 10 व‍िधानसभा सीटें आती हैं. इनमें बुराड़ी, त‍िमारपुर, सीमापुरी, रोहताश नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्‍तफाबाद और करावल नगर व‍िधानसभा सीट प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्‍या करीब 24 लाख है.

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img