विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में छापेमारी

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज 1 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-95 स्थित पेट्रोल पंप पर सात मई को सेल्समैन समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में नोएडा पुलिस की चार टीमें आप विधायक अमानतुल्लाह और उनके बेटे अनस की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

16 तारीख को भी पुलिस की टीमों ने विधायक, उनके पुत्र और एक अन्य की तलाश में दिल्ली के तीन ठिकानों पर दबिश दी पर दोनों नहीं मिले। इस बीच आप विधायक अमानतुल्लाह के द्वारा जिला न्यायालय में सरेन्डर की अर्जी लगाने की चर्चा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से केस में नामजद आप विधायक, उनके बेटे और साथी अबू बकर के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। इस मामले में सोमवार को आप विधायक के मैनेजर इकरार अहमद को फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विधायक पिता पुत्र के खिलाफ NBW जारी

पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी की धारा बढ़ाने के साथ ही आप विधायक अमानतुल्लाह, उनके बेटे अनस और अबू बकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी कर दिया है। पेट्रोल पंप के संचालक ने फेज वन थाने में विधायक और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराने के बाद बाप और बेटे दोनों फरार हैं।

तलाश जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी
नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के द्वारा पेट्रोल पंप पर पीड़ितों का बयान लिया गया था। सीसीटीवी कैमरो की जांच की गई थी। वहां मौजूद अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज किये गए थे। जिस आधार पर एससी-एसटी एक्ट और 307 आईपीसी और अन्य धाराओं में साक्ष्य के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की जांच के लिए चार टीमें में गठित की गई हैं, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एक अभियुक्त इकरार को गिरफ्तार किया जा चुका है, इस मामले में अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img