पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे को गोली मारने वाला गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। दादरी थाना पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पीड़ित को गाड़ी में बैठा लिया था। दूर ले जाकर पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और गाड़ी बरामद कर ली है।

दरअसल पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र भाटी के बेटे अविनाश भाटी की दादरी में पिज्जा की दुकान है । बुधवार रात में वह दुकान पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान बढ़पुरा निवासी विकास व अरुण स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए और अविनाश को गाड़ी में बैठाकर ले गया।उसके बाद बम्बाबढ़ वाले रास्ते पर ले जाकर उसको गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान अविनाश के पैर में गोली लगी और घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।अविनाश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में विकास और अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। दादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलीजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एक आरोपी विकास भाटी को कोट नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी और पिस्टल भी बरामद कर ली।

गाड़ी को रोककर पेशाब करने के बहाने उतर गया

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अविनाश भाटी पर उसके 13 लाख रुपए थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपए नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर 15 मई को मैं उसके खास दोस्त अरूण को साथ लेकर अरूण से फोन कराकर उसे बुलवा लिया। अपनी स्विफ्ट गाड़ी में अविनाश को बैठाकर बीयर पिलाई। राजतपुर राजवाहे पर ले जाकर पहले डराने के लिये गाड़ी में बैठते ही एक फायर कर दिया। जो गाड़ी की खिड़की में लगा तो अविनाश ने बूरा भला कहा। मैं शान्त रहकर गाड़ी को आगे सुनसान जगह पर ले गया। फिर गाड़ी को रोककर पेशाब करने के बहाने उतर गया।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया

इसके बाद हाथ धुलवाने के बहाने अविनाश को नीचे उतार लिया। फिर अपनी इसी पिस्टल से उसे जान से मारने की नीयत से तीन गोली मारी। अन्धेरा होने के कारण ये गोली उसके पैर में लगी। गाडी की नम्बर प्लेट मैंने पुलिस के डर के कारण उतारकर डिग्गी में रख ली थी। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img