कुत्ते को मारने वाले की सूचना देने पर मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में 9 मई को एक कुत्ते को ऊंची इमारत से फेंक कर मार दिया गया था। इस दौरान सोसायटी में काफी बवाल हुआ था। अब इस मामले में जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपल फॉर थे एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने एक घोषणा की है। पेटा कुत्ते को मारने वाले की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देगी।
9 मई को सेक्टर-16 बी स्थित नोएडा एक्सटेंशन के अजनारा होम्स सोसाइटी में आरोपी ने कुत्ते को ऊंची इमारत से फेंक कर मार दिया था। इस संबंध में पुलिस ने थाना बिसरख में मुकदमा भी दर्ज किया था। घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आरोपी के संबंध में जानकारी देने के लिए पेटा ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। संस्था की कोऑर्डिनेटर सुनयना बसु ने बताया, थाना बिसरख पुलिस को इस मामले में तत्परता दिखाने के लिए कहा गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। संस्था की कोऑर्डिनेटर सुनयना बसु ने बताया, कुत्ते की हत्या जघन्य अपराध है। उनकी संस्था ने कुत्ते को मारने वाले की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। संस्था भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी हालत में आरोपी का पता लगाकर उसे सजा कराई जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img