Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में निकाह के तुंरत बाद तीन तलाक, 2 दुल्हों ने दहेज में मांगी थी बुलेट

थाना दादरी क्षेत्र के कलौंदा गांव में दो सगी बहनों ने दुल्हों से निकाह करने के बाद तलाक ले लिया।
थाना दादरी क्षेत्र के कलौंदा गांव में दो सगी बहनों ने दुल्हों से निकाह करने के बाद तलाक ले लिया।

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के कलौंदा गांव में दो सगी बहनों ने दुल्हों से निकाह करने के बाद तलाक ले लिया। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद दुल्हों ने बुलेट बाइक की मांग की थी। बिना बुलेट लिए उन्होंने दुल्हनों को साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद दुल्हनों ने भी साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने पहले बेटियों का तीन तलाक कराया, फिर दुल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी का खर्च वसूला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
कलौंदा गांव में रविवार को इकबाल की दो बेटियों के लिए गाजियाबाद के कल्छीना गांव निवासी सलीम के बेटे अबूबकर व उमर हयात की बरात आई थी। विदाई के दौरान अबूबकर ने दहेज में बुलेट की मांग की। इकबाल ने गरीबी का हवाला दिया, लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान बराती चले गए, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों दूल्हे और उसके पिता बंधक बना लिया। कहासुनी के बाद दोनों का तलाक हुआ फिर गाड़ी में लोड किया गया सामान भी उतरवा लिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी खर्च हुए सात लाख रुपये की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद रुपये मिलने पर दूल्हे और पिता को छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि कलौंदा गांव में हुई इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज लोभियों को बेटी नहीं देनी चाहिए। बेटी के पिता और कलौंदा गांव के ग्रामीणों ने सही फैसला किया है। थाना प्रभारी सुनील बैसला का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम भेजी गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और तहरीर देने से इन्कार किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *