Noida Murder: हिंडन नदी के पास मिला लापता पवन शर्मा का शव, दोस्त ललित पर हत्या का आरोप

Noida Murder: हिंडन नदी के पास मिला लापता पवन शर्मा का शव, दोस्त ललित पर हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से लापता चल रहे 40 वर्षीय पवन शर्मा का शव बृहस्पतिवार को हिंडन नदी के पास बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, शव लखनावली गांव के नजदीक हिंडन नदी के पुस्ते के पास मिला। इस मामले में पवन शर्मा के दोस्त ललित शर्मा पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पवन शर्मा ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में रहते थे। 15 अक्टूबर को उनके भाई ने ईकोटेक-3 थाने में पवन के घर वापस नहीं लौटने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के दौरान उन्होंने अपने पड़ोसी ललित शर्मा पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर ललित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान ललित शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वह पवन शर्मा के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ललित ने पवन का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लखनावली गांव के पास हिंडन नदी के पुस्ते के नजदीक फेंक दिया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img