Hapur News : हापुड़ के नए पुलिस अधीक्षक बने मधुबन कुमार सिंह, कुंवर ज्ञानंजय सिंह प्रयागराज भेजे गए

Hapur News : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए तबादलों के क्रम में हापुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। शासन ने हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का तबादला प्रयागराज कर दिया है और उनकी जगह आजमगढ़ में एसपी सिटी के पद पर तैनात मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जल्द ही वह जिले में पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे।

कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जुलाई 2024 में हापुड़ में पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइन किया था। लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को संभाला और अपराध नियंत्रण की दिशा में काम किया। उनके तबादले के बाद जिले में नए कप्तान की तैनाती की चर्चा तेज हो गई थी।

नए एसपी मधुबन कुमार सिंह के सामने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर रोक लगाना मुख्य चुनौती होगी। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करना और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। पुलिस महकमे में फिलहाल नए कप्तान के कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार किया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img