Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bulandshahar : बुलंदशहर में निकुंज हॉल से डीएवी इंटर कॉलेज तक निकली सेवा ज्योति मशाल यात्रा

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बुलंदशहर में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिला संगठन की ओर से नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को भी सुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अनंत ओझा, जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर और क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर मशाल पदयात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक दिवाकर सिंह ने किया।

इस अवसर पर अनंत ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने जनसेवा को राजनीति का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाया है। सेवा ज्योति अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की यात्रा का प्रतीक है।

सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा भारत के विकास और परिवर्तन की ऐतिहासिक यात्रा है। सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सेवा ज्योति प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि सातों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की मौजूदगी प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।

सेवा ज्योति प्रज्वलन के बाद निकुंज हॉल से मशाल पदयात्रा निकाली गई जो काला आम चौराहा होते हुए अंसारी रोड और रोडवेज बस अड्डे से डीएवी इंटर कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान विकसित भारत, जनसेवा से राष्ट्रसेवा और सत्ता नहीं सेवा ही संकल्प है जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। यात्रा में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें