Hapur News : हापुड़ में टीबी विभाग के कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Hapur News : हापुड़ में सोमवार को टीबी विभाग के कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश स्तरीय एसोसिएशन के आह्वान पर किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं जिनका समाधान नहीं हो रहा है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 10 साल से वेतन पुनरीक्षण लंबित है। उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर लॉयल्टी लाभ देने, काम को आसान करने के लिए लैपटॉप समेत जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने और सभी कर्मचारियों को 30 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस देने की मांग की।

कर्मचारियों ने जिलों में खाली पदों को जल्द भरने और रिक्त पदों के अनुसार दूसरे जिलों में स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि स्टाफ की कमी और सुविधाओं के अभाव में काम करने में परेशानी हो रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में सुशील चौधरी, दीपक शर्मा, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह और गौरव सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img