Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Haryana Investment: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के SING फोरम में फायरसाइड चैट के दौरान हरियाणा को निवेश का सबसे बेहतर विकल्प

Haryana Investment: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के SING फोरम में फायरसाइड चैट के दौरान हरियाणा को निवेश का सबसे बेहतर विकल्प

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन

रिपोर्ट: कोमल रमोला
चंडीगढ़ ,5 अक्टूबर-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेशक-अनुकूल माहौल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी आने वाले समय में हरियाणा में निवेश करती है तो वे इस यात्रा को सफल मानेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर आने से पहले ही लगभग 20-30 प्रमुख कंपनियों की पहचान की गई थी। अधिकारियों ने कई निवेशकों के साथ ई-मीटिंग भी की। इस यात्रा के दौरान अनेक कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिए और अपनी इन्वेस्टमेंट इंटेंशंस जमा कराईं। उन्होंने कहा कि कोई भी निवेश प्रस्ताव आते ही हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर उसे तेजी से आगे बढ़ाता है। सिंगापुर से आने वाले निवेश प्रस्तावों को विशेष गति देने के लिए एक समर्पित मर्लियन डेस्क भी स्थापित किया गया है।

श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में 270 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और मजबूत ऑटोमोटिव इकोसिस्टम मौजूद है, जो कोई चुनौती नहीं बल्कि अवसर है। गुरुग्राम और एनसीआर के बाहर भी कई ऐसे स्थान हैं जहां निवेशकों को भूमि, औद्योगिक ढांचा और विस्तार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। उन्होंने जोर दिया कि मध्यम आकार की कंपनियों को केवल पहले से बने सिस्टम में जगह नहीं बनानी पड़ती, बल्कि वे यहां अपना नया इकोसिस्टम और मजबूत बिजनेस बेस भी विकसित कर सकती हैं।

निवेश प्रोत्साहनों को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह में 10 नई नीतियां शुरू की गईं और प्रोत्साहन देने की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत किया गया है ताकि निवेशकों को कम से कम प्रयास करना पड़े। प्रोत्साहन फ्रेमवर्क के तहत पात्र प्रोत्साहन का 50 प्रतिशत पहले सात कार्यदिवसों में और शेष 45 दिनों के भीतर देने का प्रावधान किया गया है।

पानी की चुनौती पर उन्होंने कहा कि अधिक पानी की आवश्यकता वाली इंडस्ट्रीज और कुछ विशेष स्थानों के लिए परियोजना की जरूरत का पहले ही आकलन किया जाता है। ट्रीटेड और रीसायकल पानी के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

जमीन से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण और अनोखा इन्वेस्टमेंट इंजन तैयार किया गया है। कोई भी निवेशक हरियाणा के किसी खास लैंड पार्सल पर कर्सर रखता है तो उसे उस स्थान से जुड़ी निवेश संबंधी पूरी जानकारी एक जगह मिल जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पास सही लोकेशन, मजबूत इकोसिस्टम और अवसरों को बड़े स्तर पर ले जाने का सही समय है। उन्होंने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यदि वे भारत में अपने विकास का अगला अध्याय लिखना चाहते हैं तो हरियाणा उनका मजबूत और भरोसेमंद पार्टनर बन सकता है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें