Health Awareness: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर गर्भवती महिलाओं को बांटे फल, पोषण के प्रति किया जागरूक

Health Awareness: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर गर्भवती महिलाओं को बांटे फल, पोषण के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए गए और उन्हें गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। इसके साथ ही चिकित्सकों की सलाह का पालन करने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. उबेद कुरैशी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार सौरभ, मेडिकल ऑफिसर एवं महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सरिता यादव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. विजय सागर, डॉ. नारायण किशोर और डॉ. शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह और वेद प्रकाश के साथ नर्सिंग ऑफिसर प्रदेश कुमारी तथा सनोज सोनी मसीह भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और पोषण को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान और नियमित चिकित्सकीय देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img