Lift Theft: लिफ्ट मांगकर कार में बैठा ट्रांसजेंडर, चालक की जेब से 45 हजार रुपये निकालने का आरोप

Lift Theft: लिफ्ट मांगकर कार में बैठा ट्रांसजेंडर, चालक की जेब से 45 हजार रुपये निकालने का आरोप

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगकर कार में बैठे एक ट्रांसजेंडर पर चालक की जेब से 45 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। आरोपी ने सेक्टर-49 रेड लाइट तक जाने की बात कहकर पीड़ित से लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूरी तक कार में सफर करने के बाद वह यू-टर्न के पास उतर गया। बाद में पीड़ित ने अपनी जेब देखी तो उसमें रखे 45 हजार रुपये गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर-12 निवासी दिग्यांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी कार से घर से निकले थे। वह सेक्टर-12/22 की तरफ से होते हुए सेक्टर-49 की ओर जा रहे थे। सिटी सेंटर अंडरपास पार करने के बाद कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी।

दिग्यांशु ने कार रोककर उसे बैठा लिया। कार में बैठने के बाद उसने सेक्टर-49 रेड लाइट तक जाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में कार में बैठे व्यक्ति ने किसी तरह उनकी जेब में रखी नकदी निकाल ली और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

कुछ दूरी तक जाने के बाद आरोपी ने कार रुकवाने के लिए कहा। करीब 100 मीटर आगे यू-टर्न के पास पीड़ित ने कार रोक दी, जिसके बाद आरोपी वहां उतरकर चला गया। उस समय दिग्यांशु को रुपये चोरी होने की जानकारी नहीं थी।

बाद में जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उसमें रखी नकदी गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक उनकी जेब में 500 रुपये के कुल 90 नोट रखे थे। इस हिसाब से जेब में कुल 45 हजार रुपये की नकदी थी। रुपये नहीं मिलने पर उन्हें लिफ्ट लेकर कार में बैठे व्यक्ति पर शक हुआ।

इसके बाद दिग्यांशु ने सेक्टर-49 थाना पुलिस से संपर्क कर घटना की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल और संभावित रास्तों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के सिलसिले में कई ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img