Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Truck Fire: एलिवेटेड रोड पर खाली गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Truck Fire: एलिवेटेड रोड पर खाली गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर मंगलवार दोपहर खाली गैस सिलेंडरों से लदे एक छोटे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि ट्रक में रखे सभी गैस सिलेंडर खाली थे और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस के मुताबिक छोटा ट्रक खाली गैस सिलेंडर लेकर एलिवेटेड रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक के निचले हिस्से की वायरिंग में आग लगने से अचानक धुआं उठने लगा। ट्रक चला रहे दिलीप कुमार की नजर धुएं पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया और नीचे उतर गए।

चालक के ट्रक से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते ट्रक से काफी मात्रा में धुआं उठने लगा। एलिवेटेड रोड से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे होने के कारण शुरुआत में स्थिति गंभीर दिखाई दे रही थी, लेकिन जांच में सभी सिलेंडर खाली मिले। इससे बड़े हादसे का खतरा टल गया।

आग लगने के दौरान ट्रक से उठ रहा धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। इससे एलिवेटेड रोड पर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल के आसपास यातायात को नियंत्रित किया गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

आग बुझाए जाने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से एलिवेटेड रोड से हटाया गया। इसके बाद यातायात को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को ट्रक से सुरक्षित दूरी पर हटाया और यातायात व्यवस्था संभाली।

घटना का करीब पांच सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि वीडियो एलिवेटेड रोड से गुजर रहे एक वाहन चालक ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में सड़क पर खड़े ट्रक से बड़ी मात्रा में धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग ट्रक के निचले हिस्से की वायरिंग से शुरू हुई थी। समय रहते चालक के वाहन से बाहर निकलने और सिलेंडरों के खाली होने के कारण घटना में बड़ा नुकसान टल गया। दमकल विभाग और पुलिस ने आग बुझाने के बाद सड़क से वाहन हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें