Metro Accident: मेट्रो के आगे कूदकर 16 वर्षीय छात्र की मौत, सेक्टर-52 स्टेशन पर हादसा

Metro Accident: मेट्रो के आगे कूदकर 16 वर्षीय छात्र की मौत, सेक्टर-52 स्टेशन पर हादसा

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 16 वर्षीय छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अमित शर्मा पुत्र राजू शर्मा, निवासी सेक्टर-73, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अमित बुधवार शाम सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन पर उसने अचानक मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तत्काल बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने उसकी पहचान अमित शर्मा के रूप में की। पुलिस के मुताबिक अमित 11वीं कक्षा का छात्र था।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कोविड काल के दौरान नौकरी छूटने के बाद अमित के माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। अमित अपने पिता के साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने शव की पहचान की।

पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img