राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम पर फर्जी पत्र भेजने का मामला, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Greater Noida: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम पर फर्जी पत्र भेजने का मामला, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम और मोहर का दुरुपयोग कर फर्जी पत्र तैयार करने और उसे विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार घंघोला चौकी प्रभारी एएसआई धर्मवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली से जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर को एक पत्र प्राप्त हुआ था। आयोग ने अपने पत्र में बताया कि उसके नाम और आधिकारिक मोहर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी पत्र तैयार कर शिकायत के साथ संलग्न किया गया था।

आयोग की जांच में स्पष्ट हुआ कि ऐसा कोई पत्र उसके कार्यालय से कभी जारी ही नहीं किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता के रूप में दर्शाए गए पप्पू पुत्र छोटे निवासी अलीगढ़ का नाम और पता भी सत्यापित नहीं हो सका।

पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम और मोहर का दुरुपयोग किया और जाली दस्तावेज तैयार कर विभिन्न कार्यालयों में भेजे।

कासना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button