Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida murder case: नोएडा में अवैध संबंध के शक में हत्या, एक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने दबाया गला, तीसरे ने शव ठिकाने लगाने में की मदद

Noida murder case: नोएडा में अवैध संबंध के शक में हत्या, एक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने दबाया गला, तीसरे ने शव ठिकाने लगाने में की मदद

नोएडा: थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अवैध संबंध के शक में की गई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर हत्या करने वाले दो आरोपियों और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राम वचन मांझी और साजन मांझी उर्फ सज्जन मांझी शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर अजय नामक व्यक्ति की हत्या की। वहीं शव को छिपाने में मदद करने वाले तीसरे आरोपी अशोक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक अजय का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।

थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में 1 जनवरी को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। जांच के दौरान शव की पहचान अजय के रूप में हुई। मृतक की पत्नी रजनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मृतक अजय, मुख्य आरोपी रामवचन का रिश्ते में साढ़ू था। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ सेक्टर-126 क्षेत्र में पास-पास झुग्गियों में रहते थे। पारिवारिक संबंधों के कारण दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान रामवचन को यह जानकारी मिली कि अजय उसकी पत्नी कंचन के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता है।

इस बात को लेकर रामवचन और अजय के बीच कई बार विवाद हुआ। डीसीपी के मुताबिक, 20 से 25 दिन पहले भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था। रामवचन ने अजय को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब अजय नहीं माना तो उसने अपने दूसरे सगे साढ़ू साजन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को साजन ने अजय को शराब पीने के बहाने रायपुर क्षेत्र में बुलाया। वहां से उसे असगरपुर गांव ले जाया गया, जहां रामवचन भी पहुंच गया। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिससे अजय पूरी तरह नशे में हो गया।

इसके बाद नशे की हालत में अजय को ई-रिक्शा से असगरपुर पुश्ता के सुनसान इलाके में ले जाया गया। यहां पहले उसके साथ मारपीट की गई। जब मारपीट के बाद भी अजय ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की, तो साजन ने उसके हाथ पकड़ लिए और रामवचन ने उसका गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को मिट्टी में दबाकर अपने घर चले गए। अगले दिन शव को पूरी तरह ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने तीसरे आरोपी अशोक की मदद ली। तीनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधा और ई-रिक्शा के जरिए घोड़ा फार्म/जिंदल फार्म के सामने पुश्ता रोड किनारे बने गहरे नाले में फेंक दिया, ताकि शव का पता न चल सके।

पुलिस के मुताबिक, शक से बचने के लिए आरोपी अजय की तलाश करने का नाटक भी करते रहे। हालांकि पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरा मामला जल्द ही सुलझा लिया गया।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें