Greater Noida West: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में इको विलेज-1 के निवासियों का प्रदर्शन जारी

Greater Noida West: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में इको विलेज-1 के निवासियों का प्रदर्शन जारी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में निवासियों ने रविवार को भी प्रदर्शन किया। पिछले दो महीनों से निवासी प्रत्येक रविवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना वित्तीय विवरण साझा किए मेंटेनेंस एजेंसी ने 1 जून 2026 से कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क 2.36 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया।

निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में अभी भी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि एपेक्स कमेटी की आपत्ति के बावजूद बढ़ी हुई दर से शुल्क वसूला जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उनकी मांग केवल शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता, बढ़ी हुई राशि की वापसी और बेहतर रखरखाव सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img