दिल्ली

INS Malvan: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मालवन, पनडुब्बी रोधी क्षमता हुई और मजबूत

INS Malvan: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मालवन, पनडुब्बी रोधी क्षमता हुई और मजबूत

नई दिल्ली/कारवार। भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए स्वदेशी तकनीक से निर्मित आईएनएस मालवन को बुधवार को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल कर लिया गया। यह माहे श्रेणी के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट का दूसरा युद्धपोत है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।

कारवार में आयोजित कमीशनिंग समारोह में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की मौजूदगी में युद्धपोत को नौसेना को समर्पित किया गया। इस अवसर पर इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान और देश की बढ़ती रक्षा क्षमता का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया गया।

आईएनएस मालवन अत्याधुनिक सेंसर, रडार और आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है। यह दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम है। इसका आदर्श वाक्य ‘साइलेंट क्लॉज’ इसकी गुप्त, तेज और सटीक कार्रवाई की क्षमता को दर्शाता है।

एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा कि भारत के समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त संचालन पर भी जोर दिया।

Related Articles

Back to top button