हरियाणा में बड़ा हादसा, महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत, कई घायल

हरियाणा में बड़ा हादसा, महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत, कई घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई, साथ ही 15 बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए, यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से दी गई है यह घटना महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में उनहानी गांव के पास हुई. जी.एल. पब्लिक स्कूल की बस पलटने से कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

स्कूल बस का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्कूल बस का ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था. लोगों का कहना है कि बस काफी तेज स्पीड में चल रही थी और संतुलन खोने के बाद पेड़ से टकरा गई. इससे बड़ा हादसा हुआ और कई बच्चे गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं.

बस में कुल 20-25 बच्चे थे

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 20-25 बच्चे थे. घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया. अभी मामले की जांच जारी है ड्राइवर नींद में था या नहीं या उसने नशा किया था, इसकी जांच होगी. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है. उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्टी नहीं की.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img