Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

Delhi: शाहदरा जिले की जगतपुरी पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पहले से ही 9 मामले है दर्ज

Delhi
Delhi: शाहदरा जिले की जगतपुरी पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पहले से ही 9 मामले है दर्ज

Delhi: शाहदरा जिले की जगतपुरी पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पहले से ही 9 मामले है दर्ज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के थाना जगतपुरी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1पैन कार्ड,1आधार कार्ड 2 आरसी और 1 पर्स बरामद की। शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू गोविंदपुर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 20 मार्च को थाना जगतपुरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि लगभग 12:30 से 6.30 बजे सुबह के बीच अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया, उनके 2 मोबाइल फोन और उनका पर्स चुरा लिया जिसमें 25000 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 2 स्कूटी आरसी थे।

जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनका जांच किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सुलेमान की पहचान की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी सुलेमान के पास से पीड़िता का पर्स मिला, लेकिन उसके पास से मोबाइल फोन नहीं मिला। मामले की जांच अभी भी जारी है। जांच के दौरान, आरोपी सुलेमान की पिछली संलिप्तता की जांच की गई तथा पाया गया कि वह एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी 9 मामले दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *