Kanwar Yatra 2026: नोएडा में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Kanwar Yatra 2026: नोएडा में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

नोएडा। कांवड़ यात्रा 2026 को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। इस अवधि में नोएडा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यातायात पुलिस के अनुसार गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों को नोएडा शहर से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।

चिल्ला रेड लाइट से पक्षी विहार गेट तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएनडी फ्लाईओवर, बदरपुर बॉर्डर, ओखला बैराज और एमपी-2 एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।

इसी प्रकार अलीगढ़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और दादरी की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों के लिए भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग अनिवार्य किया गया है। परी चौक होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को सिरसा गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img