Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Infrastructure: MP-1 रोड पर बनेगा 5.43 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, DND से सेक्टर-62 तक सफर होगा आसान

Noida Infrastructure: MP-1 रोड पर बनेगा 5.43 किमी लंबा एलिवेटेड रोड, DND से सेक्टर-62 तक सफर होगा आसान

नोएडा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एमपी-1 रोड पर बनने वाले एलिवेटेड रोड परियोजना को विस्तार देने का निर्णय लिया है। अब यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक बनाई जाएगी और इसकी कुल लंबाई लगभग 5.43 किलोमीटर होगी। परियोजना पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

प्राधिकरण के अनुसार एलिवेटेड रोड को छह लेन का बनाया जाएगा। यह सेक्टर-3, सेक्टर-10, सेक्टर-12/22 टी-प्वाइंट, सेक्टर-57 होते हुए सेक्टर-60 तक पहुंचेगी, जहां इसे एमपी-2 रोड से जोड़ा जाएगा।

परियोजना का डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को दी गई है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण एक करोड़ रुपये की कंसल्टेंसी फीस भी जारी कर चुका है।

इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा सेक्टर-12/22 टी-प्वाइंट होगा, जहां लगभग 90 डिग्री का मोड़ बनता है। ऐसे में आईआईटी रुड़की विशेष इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार करेगी ताकि वाहनों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि एक महीने के भीतर फिजिबिलिटी स्टडी और डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी।

एलिवेटेड रोड बनने के बाद डीएनडी से सेक्टर-62 तक की यात्रा करीब 10 मिनट में पूरी की जा सकेगी। साथ ही रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-12/22, सेक्टर-56 और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर के दौरान लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें