Greater Noida News: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में शुरू हुआ डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन, औद्योगिक क्षेत्र को आदर्श बनाने की तैयारी

Greater Noida News: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में शुरू हुआ डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन, औद्योगिक क्षेत्र को आदर्श बनाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में मंगलवार से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सेवा की शुरुआत कर दी गई। लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे उद्यमियों को अब बड़ी राहत मिली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) की मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए इस व्यवस्था को लागू कराया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की सुविधा शुरू की गई है। प्राधिकरण का मानना है कि नियमित कूड़ा संग्रहण से औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और उद्यमियों को भी राहत मिलेगी।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर एजीएम आरडी पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चेतराम सिंह तथा स्वास्थ्य एवं वर्क सर्किल की संयुक्त टीम ने आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यमी चंचल कुमार और जेड रहमान सहित अन्य उद्योगपतियों की मौजूदगी में इस सेवा का शुभारंभ कराया। इससे पहले इकोटेक-3 में भी इसी तरह की व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है।

डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू होने के साथ ही प्राधिकरण की टीम ने उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सफाई और मरम्मत संबंधी कार्य पूरे कराए जाएंगे।

प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने, श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष जोर दिया है। उद्देश्य उद्योग विहार एक्सटेंशन को एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है।

आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्राधिकरण ने उद्यमियों की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और पूरी प्राधिकरण टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे औद्योगिक क्षेत्र की स्वच्छता और कार्य वातावरण दोनों में बड़ा सुधार आएगा।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि यह व्यवस्था केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी चरणबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सेवा शुरू की जाएगी, ताकि पूरे ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो सके।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img